द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

धर्म कर्मअमरनाथ यात्राउत्तराखंड चार धाम यात्राकैलाश मानसरोवर यात्रात्यौहारधार्मिक यात्राएंराशिफल

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…..see right now

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…

Chaitra Month 2024
https://thestatenewshindi.com/

वाराणसी। काल गणना के अनुसार हिंदू वर्ष का चैत्र महीना बहुत ही विशेष होता है। क्योंकि यह माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। इस वर्ष चैत्र मास – 26 मार्च 2024 से 23 अप्रैल 2024 तक है। चैत्र माह से हिंदू नववर्ष आरंभ हो जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है।

चैत्र प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा भी कहते हैं। इसके अलावा इस तिथि पर चैत्र नवरात्रि भी आरंभ हो जाते हैं।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को वर्ष प्रतिपदा, उगादि और गुड़ी पड़वा कहा जाता है। वैसे तो पूरी दुनिया अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल जनवरी के महीने से शुरू हो जाता है,

लेकिन वैदिक हिंदू परंपरा और सनातन काल गणना में चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर नववर्ष की शुरुआत होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ब्रह्राजी ने समस्त सृष्टि की रचना की थी इसी कारण से हिंदू मान्यताओं में नए वर्ष का शुभारंभ होता है।

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…

Chaitra Month 2024
https://thestatenewshindi.com/

आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नववर्ष से जुड़ी कई जानकारियां और हिंदू नववर्ष से जुड़ी बातें…आप सभी के मन में यह सवाल उठता होगा कि चैत्र महीना जो कि हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है यह होली के त्योहार के बाद शुरू हो जाता है।

यानि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा लग जाती है फिर भी उसके 15 दिन बाद नया हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। आखिर इसके पीछे क्या तर्क है। दरअसल चैत्र का महीना होली के दूसरे दिन ही शुरू हो जाता है, लेकिन यह कृष्ण पक्ष होता है।

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…

Chaitra Month 2024
https://thestatenewshindi.com/

हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष पूर्णिमा से अमावस्या तिथि के 15 दिनों तक रहता है और कृष्ण पक्ष के इन 15 दिनों में चंद्रमा धीरे-धीरे लगातार घटने के कारण पूरे आकाश में अंधेरा छाने लगता है। सनातन धर्म का आधार हमेशा अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का रहा है यानि “तमसो मां ज्योतिर्गमय्”।

इसी वजह से चैत्र माह के लगने के 15 दिन बाद जब जब शुक्ल पक्ष लगता और प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। अमावस्या के अगले दिन शुक्ल पक्ष लगने से चंद्रमा हर एक दिन बढ़ता जाता है जिससे अंधकार से प्रकाश होता जाता है।

चैत्र माह की प्रदिपदा तिथि पर ही महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन,माह और वर्ष की गणना करते हुए हिंदू पंचांग की रचना की थी।

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…
Chaitra Month 2024
https://thestatenewshindi.com/

इस तिथि से ही नए पंचांग प्रारंभ होते हैं और वर्ष भर के पर्व, उत्सव और अनुष्ठानों के शुभ मुहूर्त निश्चित होते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। इस वजह से भी चैत्र प्रतिपदा तिथि का इतना महत्व है।
इसी दिन से नया संवत्सर भी आरंभ हो जाता है इसलिए इस तिथि को नवसंवत्सर भी कहते हैं।

इसी के साथ ये भी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर भगवान राम ने वानर राज बाली का वध करके वहां की प्रजा को मुक्ति दिलाई। जिसकी खुशी में प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज फहराए थे।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास मार्च या अप्रैल के महीने में आता है इस दिन को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा तथा आंध्र प्रदेश में उगादी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

चैत्र प्रतिपदा के दिन महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत की शुरुआत, भगवान झूलेलाल की जयंती, चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ, गुड़ी पड़वा, उगादी पर्व मनाए जाते हैं।

चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि पर शक्ति की आराधना और साधना की जाती है। इसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है।
नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव और फिर चैत्र पूर्णिमा पर भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान की जयंती मनाई जाती है।

Chaitra Month 2024: चैत्र माह आइए विस्तार से जानते हैं हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कई जानकारियां…
Chaitra Month 2024
https://thestatenewshindi.com/

शास्त्रों के अनुसार सभी चारों युगों में सबसे पहले सतयुग का प्रारम्भ इसी तिथि यानी चैत्र प्रतिपदा से हुआ था। यह तिथिसृष्टि के कालचक्र प्रारंभ और पहला दिन भी माना जाता है।
महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना भी भी चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि पर किया गया था।

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।
ऊँ शान्तिः शान्तिः शान्तिः

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

कुंडली वास्तु जोतिष्य समाधान

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री मो,9993874848

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Today’s Horoscope आज का राशिफल एवं पंचांग 07 दिसम्बर 2023 गुरूवार

horoscope for today,horoscope today,daily horoscope,today horoscope,horoscope,gemini today’s horoscope,cancer horoscope today,horoscope today cancer,today’s horoscope,cancer horoscope for today,cancer daily horoscope today,cancer horoscope,daily horoscope cancer,today’s horoscope virgo,today’s horoscope 8 october 2023,today’s horoscope 4 november 2023,horoscopes,gemini horoscope for today,horoscope for today gemini,today’s horoscope libra june 29 2023

आज का राशिफल, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, आज का राशिफल, आज का राशिफल, मिथुन आज का राशिफल, आज का कर्क राशिफल, आज का राशिफल कर्क, आज का राशिफल, आज का कर्क राशिफल, आज का कर्क दैनिक राशिफल, आज का कर्क राशिफल, दैनिक राशिफल कर्क, आज का राशिफल कन्या , आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2023, आज का राशिफल 4 नवंबर 2023, राशिफल, आज का मिथुन राशिफल, आज का मिथुन राशिफल, आज का राशिफल तुला 29 जून 2023

today’s Horoscope
Libra today’s horoscope
Taurus Horoscope Today
Today’s Horoscope for Aquarius
today’s horoscope aquarius
today’s horoscope aries
Today’s Horoscope Aquarius 23
Today’s Horoscope Leo
today’s horoscope taurus
today’s horoscope libra
today’s horoscope taurus love
today’s horoscope astroyogi

द स्टेट न्यूज़ हिंदी