द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

धर्म कर्म

घर में इन वस्तुओं को रखने से होती है नकारात्मक ऊर्जा दूर?

वाराणसी : वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों का जिक्र मिलता है जिनको घर में रखने से वास्तु दोष दूर हो सकता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही घर में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहती है।

घर में गणेश जी की मूर्ति रख सकते हैं। ये मूर्ति पीतल या अष्टधातु की रख सकते हैं। क्योंकि गणेश जी रिद्धी- सिद्धि के दाता होते हैं। साथ ही गणेश जी मूर्ति रखने से सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धन आगमन के योग बनते हैं। साथ ही गणेश जी सभी कष्टों को हर लेते हैं। गणेश जी की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में धातु के हाथी स्थापित करने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। साथ ही सुख- समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार रहता है।

हाथी की मूर्ति को घर में रखने से हमेशा लक्ष्मी का वास होता है।

घर में गाय की मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं गाय में समस्त देवी- देवताओं का वास माना जाता है।

इसलिए गाय की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी खत्म होता है। वहीं आरोग्य की भी प्राप्ति होती है

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री मो,9993874848

द स्टेट न्यूज़ हिंदी