द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

हरियाणा

देश की पहली पैरा कमांडो बनी कैथल की महिला सर्जन मेजर पायल छाबड़ा , जानिए उनकी सफलता की कहानी

The State News Hindi |हरियाणा :कैथल : देश की पहली पैरा कमांडो बनी कैथल की महिला सर्जन हरियाणा की बेटी पायल छाबड़ा ने देश-दुनिया के मंच पर एक नया इतिहास रच दिया है। अब उन्हें पैरा कमांडो बनने का गौरव हासिल हुआ है। पायल छाबड़ा युवाओं के लिए मिसाल बनी है।कैथल जिले के कलायत की रहने वाली पायल छाबड़ा ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए प्रशिक्षित पैरा परीक्षा पास की है।

खास बात यह है कि पहले कोई भी महिला सर्जन यह उपलब्धि हासिल नहीं सकी है। विदित है कि मेजर पायल छाबड़ा देश के दुर्गम इलाके केंद्रीय शासित प्रदेश लेह लद्दाख के आर्मी अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन के तौर पर सेवाएं दे रही हैं।जानकारी के मुताबिक कलायत की बेटी पायल छाबड़ा ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए प्रशिक्षित पैरा परीक्षा पास कर कमांडो बनने का गौरव हासिल किया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष OP धनखड़ ने ट्वीट के जरिए दी बधाई
पायल की इस उपलब्धि पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कैथल जिले के कलायत कस्बे की बेटी पायल छाबड़ा ने रचा इतिहास. बनी देश की पहली लड़की जिसने आर्मी में सर्जन होते हुए पेरा प्रोबेशन क्लियर किया है. बेटी पर सभी को गर्व है. भारत माता की जय।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी