कटनी : सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चौपट, दो दिन से नहीं लगी झाड़ू,शहर में गंदगी और कचरे का अंबार

orig app1666181039634fe7af8f241img 20221019 wa0043923 1666220024

कटनी : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से शहर में झाड़ू नहीं लगी है। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। पूरे शहर में गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। शहर का ऐसा कोई वार्ड नहीं है जहां पर कचरे के ढेर नहीं दिखाई दे रहे हों।

शहर की मुख्य सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। बरही रोड, गर्ग चौराहा, घंटाघर में कचरे के ढेर लगे हुए है। सब्जी मंडी के अंदर भी सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम है। आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो पूरा शहर गंदगी और कचरे की चपेट में आ जाएगा। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के पास दूसरी कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सिर्फ कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों से कचरे का उठाव कराया जा सकता है।

बता दें कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 26 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिन मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं कि उसमें नगर निगम, नगर परिषदों में सफाई कार्य में ठेका प्रथा को पूरी तरह से समाप्त कर स्थायी भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों को सेवाकाल में रहते हुए मेडिकल के आधार पर स्वेच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सफाईदार या योग्यता अनुसार नियुक्ति दिए जाने, नगर निगम, नगर परिषदों में सफाई कामगार के पद से रोस्टर प्रणाली को मुक्त कर नियम में शिथिलिता किए जाने, सफाईदार वर्ग के कर्मचारी जो अन्य पदों पर कार्यरत है।

उन्हें पद के नाम साथ सामान पद, सामान वेतन का लाभ दिए जाने, सफाई कर्मचारियों कि सेवा में रहते हुए आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने, दैनिक वेतन भोगी, संविदा और अंशकालीन सफाई कामगारों को नियमित किए जाने, आदर्श कार्मिक संरचना लागू किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल है।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी