द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

राष्ट्रीय

Republic Day 26 january 2024: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह see right now

Republic Day 26 january 2024: रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की जा रही है कि मान ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने के लिए केंद्र पर हमला किया।

Republic Day 26 january 2024: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जवानों को 26 जनवरी में होने वाले परेड की तैयारी करते हुए देखा गया। हर बार परेड के दौरान राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। ऐसे में इस बार झांकियों को लेकर काफी बवाल मच गया है।

कहा जा रहा था कि पंजाब और दिल्ली के बाद केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। आखिरकार रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस मुद्दे पर जवाब दिया है।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Today’s Horoscope आज का राशिफल एवं पंचांग 31 दिसम्बर 2023 , रविवार free

इसके लिए दो पत्र जारी किए हैं। पत्र में लिखा है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए निकाली जाने वाली झांकी पर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों का जवाब यहां है-

Republic Day 26 january 2024: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की जा रही है कि ‘मान ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने के लिए केंद्र पर हमला किया’।

इस रिपोर्ट से यह समझा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी शामिल नहीं की जाएगी। केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है। पंजाब और दिल्ली दोनों की झांकियों का चयन नहीं किया गया है।

इतना ही नहीं एक और खबर छापी गई है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र ने आठ वर्षों में तीसरी बार दीदी की पसंदीदा परियोजना (कन्याश्री प्रकल्पा) पर बंगाल की गणतंत्र दिवस झांकी को खारिज कर दिया है।

Republic Day 26 january 2024: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Salaar Box Office Collection Day 8 सालार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 see right now

Ministry of Defence Sources on the issue of alleged rejection of tableaux of Punjab and West Bengal for Republic Day 2024. pic.twitter.com/u7NP5kWZSa

— ANI (@ANI) December 31, 2023

झांकियों के चयन के लिए एक प्रणाली स्थापित है

सूत्रों ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए झांकियों के चयन के लिए एक अच्छी तरह से स्थापित प्रणाली है, जिसके अनुसार रक्षा मंत्रालय सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों से झांकी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है। विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से प्राप्त झांकी प्रस्तावों का मूल्यांकन झांकियों के चयन हेतु विशेषज्ञ समिति की बैठकों की श्रृंखला में किया जाता है। इसमें कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, कोरियोग्राफी आदि के क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।

झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है

आगे कहा कि विशेषज्ञ समिति अपनी सिफारिशें करने से पहले विषय, अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। परेड की समग्र अवधि में झांकियों के लिए आवंटित समय के कारण, विशेषज्ञ समिति द्वारा झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है, जिससे परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकियों की भागीदारी होती है।

30 में से 15 ही राज्य चुने जाते हैं

सूत्रों ने कहा कि 2024 की गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब और पश्चिम बंगाल राज्य सहित 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने परेड में भाग लेने की इच्छा दिखाई थी। इनमें से केवल 15-16 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड 2024 में अपनी झांकी प्रस्तुत करने के लिए अंतिम रूप से चुना जाएगा।

parade,republic day celebrations,india celebrates republic day,republic day parade,republic day 2024,republic day dance,republic day speech,republic day parade 2024,republic day special song,republic day rehearsal 2024,republic day parade rehearsal,republic day speech in english,republic day parade rehearsal 2023

गणतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, 74वां गणतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस परेड 2023, गणतंत्र दिवस 2023, भारतीय गणतंत्र दिवस 2023, गणतंत्र दिवस पूर्ण परेड, गणतंत्र दिवस समारोह, भारत मनाता है गणतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस परेड, गणतंत्र दिवस 2024, गणतंत्र दिवस नृत्य , गणतंत्र दिवस भाषण, गणतंत्र दिवस परेड 2024, गणतंत्र दिवस विशेष गीत, गणतंत्र दिवस रिहर्सल 2024, गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल, अंग्रेजी में गणतंत्र दिवस भाषण, गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल 2023

द स्टेट न्यूज़ हिंदी

One thought on “Republic Day 26 january 2024: इन राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल न करने पर हुआ विवाद, रक्षा मंत्रालय ने बताई वजह see right now

Comments are closed.