द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

पश्चिम बंगाल

5 वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुरः इस्लामपुर के वार्ड नंबर 9 के कटहलबाड़ी इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पड़ोसी की 5 वर्षीय मासूम बेटी को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने फिरदौस नामक 15 वर्षीय युवक को पकड़ लिया।

पुलिस को सूचना देने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस आयी और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। मालूम हो कि शनिवार करीब 5 बजे फिरदौस ने अपने घर की छत पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

फिरदौस कथित तौर पर बच्ची को लहूलुहान हालत में उसके घर के सामने छोड़कर भाग गया। बच्ची ने रोते हुए सारी बात अपनी माँ को बताई। बच्ची की शारीरिक स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे इस्लामपुर महुकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी होने पर इलाके के लोगों ने फिरदौस को पकड़ लिया और उसे बांध दिया। इस्लामपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस आई और फिरदौस को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बच्ची की मां ने देर रात में थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी