द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

Blog

#BoycottMaldives ‘सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करेंगे’, मालदीव के नेता ने इंडियंस का उड़ाया मजाक तो ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives2024

‘सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करेंगे’, मालदीव के नेता ने इंडियंस का उड़ाया मजाक तो ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives2024

#BoycottMaldives2024 माले : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के कुछ नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई है। मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की। मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। एक और पोस्ट में मरियम ने मालदीव में भारतीय सेना की उपस्थिति को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने लिखा, मालदीव को भारतीय सेना की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Hana-Rawhiti Maipi-Clarke Viral Video 2024: न्यूजीलैंड की महिला सांसद रहिती क्लार्क का भाषण वायरल, जानें पार्लियामेंट में क्यों दी ऐसी स्प

मरियम ने पीएम मोदी की तस्वीर पर लिखा, ये क्या जोकर है। इजराइल के कठपुतली मिस्टर नरेंद्र गोताखोर लाइफ जैकेट के साथ। ट्वीट पर प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने ये पोस्ट हटा दिया गया था। भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने लक्षद्वीप द्वीप से अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए मरियम सहित मालदीव सरकार के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। हालांकि पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहीं भी मालदीव का जिक्र नहीं किया था।
मालदीव के नेता क्यों चिढ़े हुए हैं?

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Alaska Airlines Boeing 2024 उड़ान भरने के तुरंत बाद बोइंग विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ा, कराई गई आपातकालीन लैंडिंग

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे, उनका ये दौरा मालदीव के लिए एक संदेश माना जा रहा है। चीन के लिए प्यार दिखा रहे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए ये बताने की कोशिश की है कि हमारे पास भी एक खूबसूरत समुद्र तट है। उन्होंने भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग रोमांच को पसंद करते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप टॉप लिस्ट में होना चाहिए। पीएम मोदी की इस यात्रा के बाद लक्षद्वीप की काफी चर्चा हो रही है।

‘सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करेंगे’, मालदीव के नेता ने इंडियंस का उड़ाया मजाक तो ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives2024

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Chanakya Niti free : पुरुषों की इन चीजों को देख महिला करने लगती है 0ये हरकतें

बता दें कि मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनका रुख भारत को लेकर सख्त है। मालदीव ने भारत से हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौता खत्म कर लिया है और भारतीय सैनिकों को भी वापस भेजने का फैसला लिया है। मुइज्जू एक तरफ भारत से बेरुखी दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी सरकार के चीन से नजदीकी बढ़ा रही है। पीएम मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा को मालदीव के पर्यटन उद्योग पर चोट कर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की तरह भी देखा जा रहा है। इसीलिए मालदीव की मंत्री और कई अधिकारी नरेंद्र मोदी को इस यात्रा के लिए निशाना बना रहे हैं।

boycott maldives,boycott maldives trends,maldives,boycott maldives trends in india,maldives mp,the maldives,maldives ban,boycott,maldives news,maldives china,india maldives,maldives india,maldives travel,maldives island,pm modi maldives,how to travel maldives,maldives cyber attack,maldives on india,indai vs maldives,china in maldives,maldives of india,maldives tourism,maldives abp news,maldives website,maldives election,india out maldives

मालदीव का बहिष्कार, मालदीव के बहिष्कार के रुझान, मालदीव, भारत में मालदीव के बहिष्कार के रुझान, मालदीव एमपी, मालदीव, मालदीव पर प्रतिबंध, बहिष्कार, मालदीव समाचार, मालदीव चीन, भारत मालदीव, मालदीव भारत, मालदीव यात्रा, मालदीव द्वीप, पीएम मोदी मालदीव, कैसे करें मालदीव यात्रा, मालदीव साइबर हमला, भारत पर मालदीव, भारत बनाम मालदीव, मालदीव में चीन, भारत के मालदीव, मालदीव पर्यटन, मालदीव एबीपी समाचार, मालदीव वेबसाइट, मालदीव चुनाव, भारत बाहर मालदीव

द स्टेट न्यूज़ हिंदी

One thought on “#BoycottMaldives ‘सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करेंगे’, मालदीव के नेता ने इंडियंस का उड़ाया मजाक तो ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives2024

Comments are closed.