द स्टेट न्यूज़ हिंदी

सच दिखाते हैं हम……..

फ़ूड & हेल्थ

Taste Of Indore 2024: इंदौरियों की स्वाद की सूची में शामिल हुए मजेदार अप्पे see right now

Taste Of Indore: इंदौरियों की स्वाद की सूची में शामिल हुए मजेदार अप्पे

Taste Of Indore: सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड को सेहतमंद बनाने से लेकर उन्हें अधिक स्वादिष्ट बनाने की कवायद भी यहां की जा रही है।

Taste Of Indore। देश के स्वच्छतम शहर में खानपान के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां का स्ट्रीट फूड पूरे देश में मशहूर है। यहां के स्वाद का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां का नमकीन विदेशों में भी सप्लाई होता है। इंदौर में यूं तो खानपान के कई आइटम प्रचलित हैं, लेकिन धीरे-धीरे यहां के स्ट्रीट फूड में वैरायटी बढ़ती जा रही है। साथ ही फूड में नवाचार भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड को सेहतमंद बनाने से लेकर उन्हें अधिक स्वादिष्ट बनाने की कवायद भी यहां की जा रही है। कई ऐसे आइटम यहां आपको खाने को मिलेंगे, जो अन्य जगहों पर नहीं मिलते। यही वजह है कि इंदौर के स्ट्रीट फूड की चर्चा चारों ओर होती है। खाने की शृंखला में आज आपका परिचय अप्पे से कराते हैं। इसे भी इंदौर की चाट चौपाटी में स्ट्रीट फूड के तौर पर शामिल किया गया है। साथ ही इसमें कुछ नवाचार भी किए गए हैं, जो इंदौरी खासियत को दर्शाता है।

Taste Of Indore: इंदौरियों की स्वाद की सूची में शामिल हुए मजेदार अप्पे

Taste Of Indore 2024 इंदौर में स्वादिष्ट अप्पे वर्षा बाबू पाल तैयार कर रही हैं। उनका स्टाल काव्या फास्ट फूड नाम से मेघदूत गार्डन के पास चौपाटी में लगता है। वर्षा बताती हैं कि उनके पति रवि बाबू पाल ने उन्हें फूड स्टाल शुरू करने की सलाह दी थी। आज स्टाल पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, इसकी खास वजह यह है कि लोगों को अप्पे में कई वैरायटी मिल जाती हैं। आमतौर पर लोग अप्पे सूजी से तैयार करते हैं, जबकि वर्षा ने अप्पे में कुछ नवाचार किए हैं।

वह अप्पे के लिए चावल, सूजी और दाल का मिश्रण तैयार करती हैं और उसके बाद सब्जियां, चीज, कार्न, पनीर को मिक्स करके पांच से सात मिनट तक नान स्टिक पैन पर पकाती हैं। इन अप्पे का साइज भी थोड़ा बड़ा है। लोग इसे अपनी पसंद के अनुसार तैयार करवाते हैं। वर्षा कहती हैं हमारे स्टाल पर लोग सबसे ज्यादा मिक्स वेज, पनीर और चीज मिक्स ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ खास तरह की नारियल और लहसुन की मीठी-तीखी चटनी परोसते हैं, जो स्वाद को और अधिक बढ़ा देती है।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Katni Crime : माधवनगर में बदमाशों ने बम पटककर फैलाई दहशत, 2 गिरफ्तार now

Taste Of Indore: इंदौरियों की स्वाद की सूची में शामिल हुए मजेदार अप्पे

इसकी रेसिपी तैयार करने में कई घंटे लग जाते हैं। मिश्रण सुबह से घर पर तैयार करते हैं और दोपहर तक स्टाल पर अप्पे बनाना शुरू कर देते हैं। पिछले पांच वर्षों से यहां पर स्टाल लगा रहे हैं। ग्राहकों को हमारा नवाचार काफी पसंद आ रहा है, लोग दोबारा हमारे स्टाल पर जरूर आते हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों से आकर लोगों ने हमारे स्टाल पर अप्पे का स्वाद लिया है। सेहतमंद हैं ये अप्पे हमारे अप्पे स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।

द स्टेट न्यूज़ हिंदी
Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान1 see right now

Taste Of Indore: इंदौरियों की स्वाद की सूची में शामिल हुए मजेदार अप्पे

हम इसमें सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इसमें किसी भी तरह के तेल नहीं उपयोग करते, बल्कि अच्छी गुणवत्ता वाले बटर में तैयार करते हैं। इसमें मैदा का प्रयोग बिल्कुल नहीं करते, बल्कि दाल के मिश्रण से तैयार करते हैं। इससे स्वाद में भी अनूठापन मिलता है और सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता। इसे दिनभर में आप किसी भी समय खा सकते हैं। सुबह के लिए यह बेहतर नाश्ता भी है।

apps,android apps,best android apps,top apps,best apps,apple,top android apps,amazing apps,free ipad apps,ai apps,android apps 2024,ipad apps,free apps,cool apps,epic apps,apps 2024,best apps for android,crazy apps,must have android apps,best android apps 2024,best productivity apps,travel apps,iphone apps,widget apps,secret apps,crypto apps,dating apps,happn,if dating apps were honest,ipad pro apps,best ios apps,top apps 2024

द स्टेट न्यूज़ हिंदी